- A
राम राम जी
जैसा की आप सभी को पता है कि हाल ही में आई बाढ़ नें पंजाब के कई गाँव और कई परिवारों को भारी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा फ़सलो के साथ साथ लोगो को अपने घरों को भी खोना पड़ा इस समय में पंजाब एव पंजाब का प्रत्येक नागरिक बहुत बुरे हालतो से गुज़र रहा है !
इस आपदा के कारण कई परिवारों ने अपने घर परिवार को भी खोया है जिसकी बरपाई कोई न्ही कर सकता लेकिन हम तिनका तिनका जोड़ कर उनकी मदद तो कर सकते है!!
पंजाब में बाढ़ के नुकसान की वजह से बिजली की कोई सुविधा नहीं है जिसकी वजह से रात को गांवासी और जो मदद कर रहे लोगो को बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तो हम सब मिलकर जनरेटर की मदद से कुछ समय तक बिजली उपलब्ध करवा सकते है जब तक हालात कुछ सही न्ही हो जाते !!!
इसलिये इस बुरे समय में हमे आपस के मत भेद को छोड़ कर एकजुट होकर पंजाब की मदद करनी चाहिये!!!!
और हा मेरा आप सभी से अनुरोध है की आप किसी ना किसी प्रकार पंजाब वासियो की मदद जरूर करे
धन्यवाद !


